Padma Award 2021: उत्तराखण्ड के Prem Chandra Sharma (प्रेमचंद्र शर्मा) और Dr. Bhupendra Kumar Singh Sanjay (डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय) को Padma Shri Award 2021 मिलेगा
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। इस वर्ष 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिलेंगे, जो इस प्रकार है।
- Padma Vibhushan (पद्म विभूषण) - 7
- Padma Bhushan (पद्म भूषण) - 10
- Padma Shri ( पद्म श्री) - 102
इस वर्ष 2021 उत्तराखण्ड को कृषि व चिकित्सा के क्षेत्र में 2 पद्म पुरस्कार मिलेंगे। प्रेमचंद्र शर्मा जी को कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए व डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को चिकित्सा क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए पद्म श्री पुरस्कार से नावाजा जायेगा। वर्ष 2020 व 2019 में भी उत्तराखण्ड को को 2-2 पद्म पुरस्कार मिले थे।
2020 में उत्तराखण्ड की किन हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिले?
वर्ष 2020 में मैती प्रोग्राम के जनक व पर्यावरणविद् कल्याण सिंह रावत जी को सामाजिक कार्यो व डॉ. योगी एरन को चिकित्सा क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिले।
2019 में उत्तराखण्ड की किन हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिले?
वर्ष 2019 में लोकगायक व जागर सम्राट के नाम से विख्यात प्रीतम भरतवाण जी को कला क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए व अनूप साह जी को भी कला क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिले।
0 Comments